अनुराग ठाकुर का भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तकरीबन 4:25 मिनट पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और जनता की समस्याओं को भी सुना।