PoliticsThird Eye Today News

महा व्यापार मंडल के खत्म होने के बाद क्या होगी जेठी की अगली राजनीति

Spread the love

सोलन का व्यापार मंडल इस समय सोलन के लोगो व व्यापारियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी यहां पर मुकेश गुप्ता का वर्चस्व हुआ करता था। लेकिन समय ने एक दम करवट ली और जो चुनाव 5 वर्ष की प्रधानगी के लिए हुए थे उसे सोसायटी एक्ट ने 3 साल का बता दिया। उसके बाद तो मानो मुकेश गुप्ता के एंटी ग्रुप वालों के हाथ संजीवनी लग गई। जिन लोगों ने अपना व्यापार मंडल का विरोध कर महा व्यापार मंडल बना दिया था उन्होंने भी उसे खत्म कर दिया व अपनी सहमति सोलन व्यापार मंडल को दे दी।

इसके बाद से ही व्यापारियों की राजनीति महा व्यापार मंडल और व्यापार मंडल में उलझ कर रह गई। लेकिन महा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने हुक्म का पैंतरा खेलते हुए महा व्यापार मंडल को निरस्त कर सोलन व्यापार मंडल पर अपनी मोहर लगा दी।

अब वो खुल कर व्यापार मंडल के चुनाव में सामने आ गए है व मुकेश गुप्ता को खुली चुनौती देने में आमदा हो गए है। उनका कहना है कि अब मुकेश गुप्ता का कार्यकाल सोसायटी एक्ट के मुताबिक समाप्त हो चुका है और अगला चुनाव नियमोँ के मुताबिक होगा जिसके लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी हो चुका है।

अच्छा है अब जो भी चुनाव लड़ना चाहे वो आगे आये व व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़े।

वही इस बारे में मुकेश गुप्ता का कहना है कि वो व्यापरियों के हितों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे व जो भी  फैंसला चुनाव को लेकर होगा वो आम जनसभा में होगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक