वाहन के टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, फरार चालक की तलाश में पुलिस

जिला कुल्लू के तहत चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग में कलैहली के पास एक वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई है। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय रेणुका वैद्य निवासी कलैहली बजौरा के रूप में हुई है।


उन्होंने बताया कि जिस वाहन ने महिला को टक्कर मारी है वह i20 वाहन है। वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जल्द ही पुलिस व्यक्ति को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304 के तहत भुंतर थाना में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच आरंभ कर दी है।



