देश के लिए कुर्बान हुए जवान अरुण कुमार की पार्थिव देह पहुंची लाहौल
लाहौल-स्पीति के रहने वाले अग्निवीर अरुण कुमार, जो सियाचिन ग्लेशियर में देश की सेवा कर रहे थे, शहीद हो गए हैं। शून्य से 50 डिग्री नीचे के तापमान वाले इस क्षेत्र में अचानक सिरदर्द होने के कारण उनका निधन हो गया। आज उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गाँव लाहौल पहुँची, जहाँ उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
शहीद अरुण कुमार के चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि अरुण कुमार पुत्र जय सिंह लगभग 2 सप्ताह से सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी ड्यूटी निभा रहा था। अचानक सिरदर्द के कारण उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई।