Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
5 मई के कार्यक्रम में 20 हजार लोगों को शिमला में जुटाएगी कांग्रेस | Third Eye Today
Third Eye Today News

5 मई के कार्यक्रम में 20 हजार लोगों को शिमला में जुटाएगी कांग्रेस

Spread the love

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह बनीं प्रदेश  अध्यक्ष, सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान

कांग्रेस पार्टी की नई अध्यक्ष का शिमला में पांच मई को होने जा रहा स्वागत समारोह महत्वपूर्ण रहेगा। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर से भीड़ जुटाने का टार्गेट रखा है। सूत्रों के अनुसार 20 हजार लोगों को शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में लाने का टार्गेट रखा गया है और सबसे अधिक भीड़ जुटाने का दायित्व शिमला संसदीय क्षेत्र पर रहेगा। बताया जाता है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भी काफी संख्या में यहां लोग आएंगे।

चुनावी वर्ष में 20 हजार लोगों को यहां जुटाने का एक बड़ा टार्गेट है, जिसके लिए सभी नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रतिभा सिंह का बतौर अध्यक्ष स्वागत समारोह होगा, लेकिन इसमें दूसरे नेताओं की ताकत भी जांची जाएगी। उन पर पूरी जिम्मेदारी होगी। यहां सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी अपना कार्यभार संभालेंगे, जिनको कैंपेन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। उधर, भले ही कांग्रेस हाईकमान ने यहां पर नई कार्यकारिणी बना ली है, लेकिन पार्टी का चुनाव कार्यक्रम चलता रहेगा, क्योंकि पीसीसी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जानी हैं तो वहीं जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों को चुनने के साथ उनकी भी पूरी कार्यकारिणी बननी है। इसके लिए यहां पर सदस्यता अभियान चल रहा है। प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की प्रभारी दीपा दास मुंंशी भी यहां 6 मई को आ रही हैं, जिनके साथ 6 ऑब्जर्वर भी आ रहे हैं। यह सभी लोग हिमाचल से बाहर के हैं।

पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त शिमला पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की है। 8 मई तक वह शिमला में होंगे और इस दौरान संगठन के नेताओं की अलग-अलग बैठकें लेंगे। मंगलवार से यहां पर सभी नेताओं के आने का सिलसिला शुरू होगा। सोमवार को दोपहर बाद उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के लिए उनका कार्यालय तैयार किया जा रहा है। दिल्ली में सोनिया गांधी व दूसरे नेताओं से मुलाकात के बाद सोमवार को वह शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ हिमाचल भवन से लेकर शिमला के शोघी तक उनका रोड शो हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। परवाणू में भी उनका प्रवेश द्वार पर स्वागत किया गया, जिसके बाद बड़ा काफिला उनके रोड शो में शामिल रहा।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उनकी नियुक्ति के बाद काफी ज्यादा जोश दिखा। सिंह परिवार के समर्थक उनकी ताजपोशी का इंतजार कर रहे हैंं, जिसके बाद कांग्रेस नए सिरे से यहां पर चुनावी तैयारियां में जुटेगी। आने वाले दिनों में इसकी बड़ी रणनीति यहां पर बनाई जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138