4 नेता भाजपा से निष्कासित

Spread the love

हिमाचल भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नालागढ़ ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेकचंद चंदेल, आनी से अनु ठाकुर, बालक राम ठाकुर बंजार और महेंद्र ठाकुर आनी को विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक