Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
3 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार | Third Eye Today
Third Eye Today News

3 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

Drug Traffickers Arrested With 3 Kg Hashish By Chandigarh Crime Branch -  हिमाचल से लेकर आ रहे 3 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार - Amar Ujala Hindi  News Live

 मंडी जिले से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स को पड़ोसी राज्य हरियाणा की पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित तस्कर की पहचान तुलाराम निवासी गांव करसोग के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच से छः लाख के बीच बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस की सीआईए नरवाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाकल गांव के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मौके से गुजर रही एक बस में सफर कर रहे तुलाराम की जब तलाशी ली गई, तो उन्हें उसके कब्जे में तीन किलो चरस बरामद हुई।

बताया जा रहा है कि टीम द्वारा यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी के रूप में पंचायत राज विभाग के एसडीओ अवनेंद्र को बुलाकर उनकी हाजिरी में की गई है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपित तस्कर जींद, कैथल व नरवाना क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने आया हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी तुलाराम के खिलाफ पहले से ही अदालत में चरस तस्करी के तीन मामलों की सुनवाई चल रखी है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138