15 साल के युवक ने बनाई अनोखी ऐप, नाक की मूवमेंट से होगी कंट्रोल

Spread the love

शिवालिक पब्लिक स्कूल, झाकड़ी के 15 वर्षीय होनहार छात्र अभिमन्यु ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से एक अनोखी मोबाइल गेम ऐप “AI Nose Power” विकसित की है, जिसे कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा लॉन्च किया गया। इस ऐप की विशेषता यह है कि यह नाक की मूवमेंट से नियंत्रित होती है, जो मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक रूप से सीमित लोगों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है।कम उम्र में पिता को खोने के बाद भी अभिमन्यु ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत और दृढ़ता से इस कठिनाई को अपनी प्रेरणा बना लिया। इस ऐप को विकसित करने के दौरान उन्हें कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

इन चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध युवा तकनीकी विशेषज्ञ हर्षित का सहयोग लिया।हर्षित, जो 18 वर्ष की उम्र में “हिम टेस्ट” ऐप लॉन्च कर चुके हैं, ने अभिमन्यु के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम किया। दोनों ने कठिन परिश्रम से इस गेम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह गेम कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा लॉन्च किया गया, जो इसे नवाचार और युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक बनाता है।इस उपलब्धि ने अभिमन्यु और हर्षित दोनों को तकनीकी जगत में एक नई पहचान दिलाई है।

 

उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और स्कूल को गर्व का अनुभव कराया है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी पेश की है। यह कहानी सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि संकल्प और मेहनत का साथ हो तो सफलता निश्चित है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक