108 एम्बुलेंस – एक जीवन रक्षक सेवा
हिमाचल प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मेडस्वान फाउंडेशन के बीच सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। मेडस्वान फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन के लिए चुनी गई एजेंसी है, जिसने 15 जनवरी 2022 से राज्य में एम्बुलेंस संचालन का प्रबंधन शुरू किया है। एनएएस-108 के तहत एम्बुलेंस की मौजूदा संख्या राज्य में 254 है और पिछले लगभग 10 महीनों के संचालन में, एम्बुलेंस सेवाएं राज्य भर में 1 लाख से अधिक लोगों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने में सक्षम रही हैं और बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने में सफल रही हैं। यह एंबुलेंस स्टाफ के अथक प्रयासों के कारण ही संभव हो पाया है जो संकट में लोगों की मदद के लिए 24 x 7 उपलब्ध है एवम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए बहुमूल्य मार्गदर्शन के कारण। 15 जनवरी 2022 से 30 नवंबर 2022 तक 108 एम्बुलेंस सेवाओं ने राज्य भर में 1,10,214 मेडिकल आपात स्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला है और 6576 पुलिस संबंधी आपात स्थितियों को समय पर प्रतिक्रिया प्रदान की है।









