Third Eye Today News

100 से ज्यादा लड़कियों को सोशल मीडिया पर कर रहा था परेशान, भेजता था अश्लील मैसेज व वीडियो

Spread the love

 दिल्ली  में सोशल मीडिया पर 100 से अधिक लड़कियों को परेशान करने वाले जिम ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  22 वर्षी आरोपी जिम ट्रेनर सोशल मीडियो पर फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज  और वीडियो क्लिप भेजता था। आरोपी के खिलाफ शिकायत होने पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम ने साइबरस्टॉकर  विकास कुमार को गिरफ्तार किया।   विकास कुमार द्वारका में स्थित एक जिम में ट्रेनर है।

100 से ज्यादा लड़कियों को सोशल मीडिया पर कर रहा था परेशान, भेजता था अश्लील मैसेज व वीडियो

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़कियों को अपनी जाल में फांसने के लिए सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट से अश्लील मैसेज और वीडियो क्लिप भेजता था। आरोपी विकास के पास से इस घिनौने कृत्य के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया, “सागरपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई जिसमें एक महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अपने फेसबुक मैसेंजर से अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर बार-बार परेशान कर रहा है। वहीं, आरोपी ने दावा किया है कि वह शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से जानता है। “

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फेसबुक और अन्य इंटरनेट मध्यस्थों से जानकारी एकत्र की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गलत काम में इस्तेमाल करने के लिए फेक आईडी बनाई। पुलिस ने कहा कि सब्सक्राइबर की डिटेल्स उसकी लोकेशन से मैच नहीं हो रहे थे।

पुलिस ने बताया, “तकनीकी जांच के बाद सामने आया कि फेक फेसबुक आईडी का इस्तेमाल 22 वर्षीय विकस कुमार कर रहा था।वह फर्जी फेसबुक खातों से लड़कियों / महिलाओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल कर रहा था। जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी कई फेक फेसबुक अकाउंट से 100 से अधिक महिलाओं को परेशान कर रहा था।अब तक, तीन फेसबुक अकाउंट की पहचान की गई है। आरोपी के फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में 2,000 से अधिक लोग हैं।”

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक