1.36 लाख कर्मचारियों को मिला लाभ; हिमाचल सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कीं….
राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल (two year service) पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों (contract employees) की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों (daily wage workers) की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगियों (daily wage workers) की सेवाओं को इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इन निर्णयों (These decisions by the state government) से संबंधित अधिसूचना आज यहां जारी की गई है।

