होम क्वारंटाइन व्यक्ति की मौत ने बढ़ाई चिंता

जिला कांगड़ा के पालमपुर के खैरा क्षेत्र से एक होम क्वारंटाइन व्यक्ति की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को रात को धर्मशाला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति पूर्व सैनिक बताया जा रहा है और बीते दिनों अन्य राज्य से लौटा था। अचानक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया था। व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। लेकिन सुबह खबर आई है कि व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पालमपुर उपमंडल का शख्स देर रात धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है।


