होटल रूम में मिला साउथ की मशहूर एक्ट्रेस चित्रा का शव, सुसाइड की आशंका
मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया।
चित्रा ने हाल ही में मशहूर बिज़नेसमैन हेमंत राव के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रहती थीं। ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा कदम उठाना सभी को हैरान कर रहा है। अभी तक चित्रा के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हेमंत की तरफ से भी कुछ नहीं बताया गया है। अभिनेत्री के निधन से दक्षिण भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक छा गया है।
बहरहाल पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता। लेकिन अब उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

