हैदराबाद: साजिश के तहत हुआ था महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप

महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर का रेप साजिश के तहत किया गया. पहले महिला का स्कूटर पंचर किया और उसके वापस लौटने के बाद पंचर बनाने का बहाना कर गैंगरेप किया और फिर मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। घर से शाम 5.50 बजे निकल कर टोंदुपल्ली टोल गेट पर शाम 6 बजे स्कूटर पार्क कर वहीं से गची बोली में अपने क्लीनिक के लिए कैब से निकली। इस बीच वहां खड़े एक ट्रक के साथ मौजूद चार लोगों ने यह साजिश रची। उसके वापस लौटने से पहले ही स्कूटर को पंक्चर कर दिया गया। जब वेटेरिनरी डॉक्टर वापस लौटी करीब 9 बजे तो उसने देखा कि स्कूटर फ्लैट है। ऐसे में उसे मदद कि ज़रूरत थी। उसने अपनी बहन को फोन कर बताया कि कुछ ट्रक वालों से उसे डर लग रहा है। इस बीच हाईवे पर युवती का मुंह बंद कर उसे ट्रक के पीछे ले जाया गया। वहीं पास में एक ग्राउंड है जहां उसे घसीट कर ले गए। और इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद महिला डॉक्टर को जला दिया गया। बता दें कि हैदराबाद के पास बुधवार रात से लापता हुई एक 26 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक का भी शव गुरुवार सुबह बुरी तरह से जला हुआ मिला था।



