हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेन के साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। चार बार के विधायक आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।



