केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी वैट में भी कटौती की है। ऐसे में हिमाचल में कुल मिलाकर पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये सस्ता हुआ है। केंद्र ने जहां बुधवार को एक्साइज ड्यटी कम की थी। वहीं, हिमाचल सरकार ने दिवाली के दिन वैट में कटौती का ऐलान किया। दोनों फैसलों से एक ही झटके में हिमाचल में पेट्रोल और डीजल के दाम सौ रुपये से नीचे आ गए। हिमाचल में अब पेट्रोल करीब 95 रुपये और डीजल करीब 82 रुपये बिक रहा है। 