हिमाचल में 21 हज़ार गोवंश सदनों में,10 हज़ार से ज्यादा अभी भी सड़कों पर

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी गौवंश सड़कों पर है। बेसहारा गोवंश सड़कों पर मरने को मजबूर है। भारत सरकार द्वारा 2019 में करवाई गई 20वीं पशुगणना के अनुसार हिमाचल में करीब 36,311 बेसहारा पशु थे। इन बेसहारा पशुओं के लिए गौ सदन की व्यवस्था हिमाचल में की जा रही है। मौजूदा समय में हिमाचल में 250 के करीब गौ सदन हैं। गौ सदनों में करीब 21 हजार पशु हैं।हालांकि सीपीएस किशोरी लाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गौ सदनों में 21 हजार से ज्यादा पशु हैं। जबकि 10 हज़ार से ज्यादा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं, जिनकी हालत दयनीय है। सड़कों पर फिर रहे पशुधन से कई हादसे भी पेश आ चुके हैं। सरकार अपने स्तर पर कई काम कर रहीं है लेकिन लोग इसमें सबसे ज्यादा दोषी हैं जो दूध पीने के बाद गोवंश को सड़को पर मरने के लिए छोड़ देते हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक