हिमाचल में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेंगे केजरीवाल, कई नामी चेहरों पर दांव खेल सकती है आम आदमी पार्टी
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेशक इस साल के अंत तक होंगे। लेेकिन आम आदमी पार्टी प्रदेश में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छह अप्रैल को नवरात्र के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे। इसके जरिये पूरे प्रदेश को संदेश दिया जाएगा कि आप पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में उतर रही है। सूत्रों के अनुसार पार्टी कई नामी चेहरों पर दांव खेल सकती है। जिन लोगों की आप में शामिल होने की चर्चा है, उनमें भाजपा के एक विधायक और एक पूर्व सांसद का नाम भी है। हालांकि इन नेताओं ने अभी चुप्पी साध रखी है।



