Third Eye Today News

हिमाचल में विकास की रफ्तार फिर एक बार भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

Spread the love

भाजपा हिमाचल में सरकार रिपीट करने का दावा कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में पांच सालों में विकास किया है। जिसके बाद जनता उन्हें दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। अनुराग ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने एम्स बल्क ड्रग पार्क जैसे बड़े संस्थान प्रदेश को दिए हैं। स्वरोजगार के नए मार्ग सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास की रफ्तार हैं, फिर भाजपा सरकार है। अनुराग ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस झूठे वादों की पार्टी हैं। पंजाब में इनकी सरकार रही, लेकिन कर्ज माफ करने का जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया गया। हर घर से सरकारी नौकरी का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं किया। ये चुनावों से पहले कोरे कागज भरवाते हैं, बाद में भूल जाते हैं।

  “भारत जोड़ो यात्रा” मे कभी भाई-बहन नही जुड़ सके, यह भारत को क्या जोड़ेगे। वहीं कांग्रेस के द्वारा लाई जा रही चार्जशीट पर भी अनुराग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व बेल पर हैं। जो स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हैं, वह क्या चार्जशीट लाएंगे। उन्हें इसका नैतिक अधिकार नहीं हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी भ्रष्टाचार में डूबी है। पंजाब व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पहले भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री शराब घोटाले में फंसे है। कांग्रेस व आप पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल द्वारा नोट पर लक्ष्मी व गणेश की फोटो लगाने के बयान पर अनुराग ने कहा कि फर्जीवाड़े की फर्जी बातें हैं। यहीं लोग राम मंदिर का विरोध करते थे। दिल्ली में मौलवियों को सालाना अठारह हजार देते हैं, क्या मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को भी देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अराजकता के प्रतीक है।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक