हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ से गिरा प#त्थर

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में मनाली जालंधर नेशनल हाईवे पर कोटली के लागधार के समीप चलती कार पर पहाड़ी की तरफ से एक विशाल पत्थर गिरने का समाचार मिला है। हा#दसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घा#यल हुए हैं। घा#यलों को कोटली में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हा#दसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।   मिली जानकारी कार सवार दीवान चंद (54), मीना देवी (55) व जयोध्या देवी (59) कोटली से सताहन घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लागधार के नजदीक पहाड़ी से कार पर बड़ा पत्थर गिर गया। घटना में कर सवार तीनों घा#यल हो गए।  प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी  भेजा गया है।   हादसे में घायल महिलाओं मीना देवी व जयोध्या देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद कार की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पत्थर को  कार पर से जेसीबी की मदद से हटाना पड़ा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक