हिमाचल में आज कोरोना के 12 नए मामले, आंकड़ा 100 के पार
हिमाचल में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना पोजिटिव की संख्या प्रदेश में 100 के पार पहुँच गई है। प्रदेश में एक दिन में पहली बार 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 11 मामले आज कांगड़ा जिले के हैं। इनमें एक महिला लंबा गांव, एक महिला और दो व्यक्ति झयोल और एक व्यक्ति ज्वालामुखी से है। ये सभी 18 मई को मुंबई से ट्रेन से ऊना लौटे हैं। इसके अलावा तीन सरी मलोग और एक अन्य लंबा गांव से है। वहीं, कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। आनी के कुठेड़ गांव के रहने वाले एक 23 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिला जानकारी के मुताबिक मुंबई से दस लोग ट्रेन से ऊना होकर 18 मई को कुल्लू के बजौरा चेकपोस्ट पर पहुंचे। यहां इन सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन्हें आयुर्वेद अस्पताल में आईसोलेट करके रखा गया था।

अब हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 105 पहुंच गया है। इनमें 51 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि 47 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।


