हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा ने APRO काजा को धमकाया
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा के सगंठन मंत्री पवन राणा पर एक सरकारी कर्मचारी को धमकाने के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट यदोपति ठाकुर ने पूरे मामले पर सरकार को घेरा है और आरोप लगाया कि भाजपा के संगठन मंत्री एक सरकारी कर्मचारी को धमका रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में कुछ ट्वीट भी शेयर किए हैं।
हिमाचल प्रदेश के स्पीति के काजा में अजय बन्याल एपीआरओ के पद पर तैनात हैं। वह इलाके से जुड़ी अपडेट सांझा करते रहते हैं। साथ ही सरकार की नीतियों को भी मीडिया के जरिये सांझा करते रहते हैं। ट्वीटर के जरिये भी लगातार हिमाचल और राजनीति से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। यही बात भाजपा के संगठन मंत्री को अखर गई। बस फिर क्या था, ट्वीटर पर ही उन्होंने अजय को धमकी भरे लहजे में कई रिट्वीट किए। 
दरअसल, अजय बन्याल ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “लोग कुर्सी का फायदा उठाकर कुचलने में महानता समझते हैं, लेकिन उन्हें वक्त ही कुचल देता है। ” इसके जवाब में पवन राणा ने एक कुत्ते और शेर की फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘तेरे को भी इस कुत्ते की तरह गलतफहमी है। ” इसी तरह एक और ट्वीट में पवन राणा ने लिखा कि ‘मैं कुछ बोलता नहीं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ जानता नहीं हूं, तेरी सारी करतूतें पता है। ” इसी तरह पवन राणा ने कई ट्वीट्स किए और अजय बन्याल को जवाब दिया। 
वहीं, हिमाचल युवा कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट यदोपति ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाजपा का असली चेहरा,किस तरह भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा द्वारा एक सरकारी कर्मचारी अजय बन्याल को धमकाया जा रहा है। लगता है 4-0 से भी दिमाग़ ठिकाने नी आया। ” शिखर की और हिमाचल।



