Third Eye Today News

हिमाचल परिवहन निगम खरीदेगा 360 और नई बसें

Spread the love

हिमाचल परिवहन निगम खरीदेगा 360 और नई बसें

हिमाचल पथ परिवहन निगम 360 नई बसें खरीदेगा। नई बसों की खरीद के लिए प्रपोजल तैयार कर राज्य सरकार को भेजा गया है। राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।  निगम को नई बसें मिलने के प्रदेश की जनता को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी द्वारा हाल ही में 205 नई बसों की खरीद की गई है। इनमें से कुछ बसें हिमाचल भी पहुंच गई हैं, जबकि अन्य बसों को प्रदेश लाने के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जल्द ही निगम की सभी बसें निगम बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

प्रदेश में उम्र पूरी कर चुकी बसों को बदलने और नए रूटों पर जनता को परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए निगम और बसें खरीदने जा रहा है। इन बसों के आने के बाद जनता का रूटों पर नई बसों में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। नई बसों की खरीद के लिए प्रपोजल तैयार कर दिया गया है। तैयार प्रपोजल को स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। अब राज्य सरकार की ओर से मजंूरी मिलने के बाद निगम प्रबंधन नई बसों की खरीद के लिए प्रकिया शुरू कर देगा।

वर्तमान में परिवहन निगम बेड़े में 3300 बसें हैं। 205 नई बसें आने के बाद बसों की संख्या 3500 के करीब पहुंच जाएगी। राज्य सरकार द्वारा अगर निगम को और बसें खरीदने की की अनुमति मिल जाती है तो निगम बेड़े में बसों की संख्या 3800 से अधिक हो जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक