Third Eye Today News

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बंद किए 222 रूट, जानें वजह

Spread the love

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शनिवार को 222 रूटों पर बस सेवा बंद की है। सवारियां न मिलने के कारण यह फैसला लिया गया है। इसमें लोकल 195 और 27 लांग रूट शामिल हैं। रविवार को भी परिवहन निगम कम रूटों पर बसें भेजेगा। बीते शुक्रवार की बात करे तो निगम ने 1639 रूटों पर बसें चलाई थीं। शनिवार को 1417 रूट पर सेवाएं दी गई।

हिमाचल पथ परिवहन निगम

परिवहन निगम का मानना है कि शनिवार और रविवार में बाजार बंद रहते  हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में रहते हैं। इस कारण सवारियां नहीं मिलती हैं। हालांकि, परिवहन निगम ने दावा किया है कि शनिवार को बसों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। परिवहन निगम इस समय एक हजार के करीब बसें रूटों पर चला रहा है।  


 
 कब कितने रूट पर चलीं बसें   
14 जून 1226 
15 जून 1528 
16 जून 1611 
17 जून 1515 
18 जून 1639 
19 जून 1417

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक