Third Eye Today News

हिमाचल को मिले दो केंद्रीय विद्यालय, कोटखाई और पांवटा साहिब में खुलेंगे

Spread the love

हिमाचल प्रदेश को दो नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं। केंद्र सरकार ने शिमला जिले के कोटखाई व सिरमाैर के पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है।  केंद्रीय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की ओर से यह मंजूरी दी गई है।  बता दें, केंद्र सरकार ने देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इनमें से हिमाचल में दो नए स्कूल खोले जाएंगे। 57 विद्यालयों की स्थापना पर 5,862.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि वर्ष 2026-27 से अगले नौ वर्षों में खर्च की जाएगी। इसमें 2,585.52 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और 3,277.03 करोड़ रुपये संचालन व्यय शामिल हैं। नई स्वीकृत केवी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। पहली बार इनमें बालवाटिका (पूर्व-प्राथमिक स्तर के तीन वर्ष) की भी व्यवस्था होगी। एक पूर्ण केवी चलाने के लिए औसतन 81 पदों की आवश्यकता होती है। इस हिसाब से 57 नए विद्यालयों से 4,617 स्थायी नौकरियां सृजित होंगी। निर्माण और अन्य गतिविधियों से हजारों अस्थायी रोजगार भी मिलेंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक