हिमाचल के 10 IPS और HPS अधिकारी होंगे रिटायर, जारी हुआ नोटिफिकेशन- देखें लिस्ट
हिमाचल प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में कुल 10 आईपीएस और एचपीएस अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं। इस बारे मुख्य सचिव अनिल खाची की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक़ अगले साल तीन आईपीएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। वहीं, सात एचपीएस अधिकारी भी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

ये रहे तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम, जानें कब होंगे रिटायर
आईजी दक्षिणी रेंज हिमांशु मिश्रा- 31 मई 2022
आईजी क्राइम इंवेस्टीगेशन विभाग (इंटेलीजेंस) दिलजीत कुमार ठाकुर- 30 अप्रैल 2022
डीआईजी जेल सुनील कुमार- 28 फरवरी 2022


