हिमाचल की इंस्पेक्टर किरण बाला को मिला होम मिनिस्टर मेडल, हमीरपुर महिला थाने की हैं एसएचओ
हिमाचल प्रदेश की पुलिस इंस्पेक्टर किरण बाला को होम मिनिस्टर मेडल मिला है। यह महिला अधिकारी हमीरपुर महिला थाने की एसएचओ हैं। वर्ष 2011 में पुलिस सेवा में आई। इनकी भर्ती सब इंस्पेक्टर के तौर पर हुई थी ।पहली पोस्टिंग धर्मशाला सदर थाने में हुई थी। इसके बाद ऊना महिला थाने में तैनात रहीं। 2019 में दुष्कर्म का पेचीदा मामला सुलझाया।

नाबालिग पीड़ित लड़की दिल्ली में उपचाराधीन थी। जीरो एफ आई आर दिल्ली में दर्ज हुई थी। बाद में मामला जांच के लिए हिमाचल पुलिस के पास आया। हिमाचल पुलिस की इस इंस्पेक्टर ने गहनता से तफ्तीश की और डीएनए प्रोफाइल के सहारे आरोपित तक पहुंची आरोपित भी नाबालिग था। उसे गिरफ्तार करके हिमाचल प्रदेश में बाल सुधार गृह में भेजा गया। इस केस की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया है। किरण बाला ने कई और संगीन मामलों को भी सुलझा है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में बड़ा योगदान दिया है।

उनकी इसी सेवाओं को अब केंद्र सरकार ने भी सराहा है। राज्य पुलिस विभाग के प्रवक्ता भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि किरण बाला को पुरस्कार मिला है। हिमाचल प्रदेश की वह पहली ऐसी महिला है ,जिसे यह पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है।


