हिमाचल की अनुष्का ने रचा इतिहास, Miss Universe India के फाइनल में पहुंची

Spread the love

हिमाचल प्रदेश  के रोहड़ू की 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता ने पहाड़ी राज्य के नाम एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024  के राष्ट्रीय फाइनल्स में अनुष्का ने जगह बनाई है। हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी प्रतिभागी बनने का गौरव हासिल करने वाली अनुष्का मौजूदा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला  (HPU) से बी.एड की पढ़ाई कर रही हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि समूचे हिमाचल के लिए गर्व के क्षण है, क्योंकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश से किसी ने भी इस प्रतिष्ठित मंच पर राष्ट्रीय स्तर तक की यात्रा तय नहीं की थी।यह अलग बात है कि हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र की रहने वाले महक चंदेल मिस इंग्लैंड 2024 (Miss England 2024) के ग्रैंड फिनाले की फाइनलिस्ट बनी थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिमाचली युवती थी। सौंदर्य जगत में हिमाचल प्रदेश को नई पहचान दिलाने वाली महक, विदेशी धरती पर कई बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। मिस इंग्लैंड 2024 का फिनाले 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित हुआ था।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक