हिमाचलः युवक शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय विवाहित महिला से बनाता रहा शारीरिक संबंध, अब मुकरा…..

Spread the love

मंडी जिला में एक विवाहित महिला एक युवक के झांसे में आ गई। युवक ने महिला से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। जिसके चलते पीड़ित विवाहित महिला ने पुलिस थाना में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।  मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला में शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला ने अब व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाना मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है।

     

   

पुलिस ने आईपीसी की धारा 376;2द्ध के तहत मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह शादीशुदा है और अपने पति से अलग मायके में ही रहती है। चार साल पहले वह रजत कुमार निवासी हमीरपुर से मिली। इसके बाद शादी झांसा देकर रजत कुमार ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक