स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पाजो-सेरी प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पार वार्ड नंबर 11 में पाजो-सेरी प्राथमिक विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एस एम सी सदस्य ,समाजसेवी अमर सिंह ठाकुर , अखण्ड शिक्षा ज्योति,मेरे स्कूल से निकले मोती- अभिषेक ठाकुर , समाजसेवी एस. पी. शर्मा और कनिष्क शर्मा बच्चो के अभिभावाक समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रयगान के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका और समस्त स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी की और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभिषेक ठाकुर ने अपने संबोधन में बच्चों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए बड़े-बड़े कार्य करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे कार्य भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। स्वच्छता बनाए रखना, बिजली और पानी की बचत करना, और आसपास की सफाई करना भी देश सेवा के महत्वपूर्ण पहलू हैं।

