Third Eye Today News

सोलन : 7.29 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक गिरफ्तार

Spread the love

जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आंजी बाईपास पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस की गहन तलाशी लेने पर उसमें सवार एक युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई।     पुलिस द्वारा मौके पर पकड़े गए युवक की पहचान कपिल पुत्र शीश राम, निवासी गांव काना सोलन के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.) में रह रहा था और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी बस के माध्यम से सफर कर रहा था और नशे की खेप को अपने पास छिपाकर ले जा रहा था। बरामदगी के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक