सोलन : 7.29 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक गिरफ्तार
जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम आंजी बाईपास पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस की तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। आरोपी की पहचान कपिल पुत्र श्री शीश राम, निवासी गांव काना द्यालग, डाकखाना धर्मपुर, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, वर्तमान निवासी कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 01-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है । मामले में जांच जारी है ।*
![]()
