Third Eye Today News

सोलन वैश्विक स्तर पर एक प्रतिष्ठित पर्यटन गंतव्य- डॉ. शांडिल

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन वैश्विक स्तर पर एक प्रतिष्ठित पर्यटन गंतव्य है। डॉ शांडिल आज यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व डॉ. शांडिल ने नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 10 में 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित सीसीटीवी तथा 9.75 लाख रुपए से नवनिर्मित कोटला नाला से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मार्ग पर पेवर ब्लॉक का लोकार्पण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन शहर जितना अधिक स्वच्छ और सुंदर बनेगा उतना ही अधिक यहां पर्यटकों का आगमन होगा। उन्होंने कहा कि सोलन के स्वच्छ और सुंदर बनने से यहां के लोगों की आर्थिकी में भी व्यापक सुधार होगा। उन्होंने शहर की साफ सफाई तथा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल वितरण प्रणाली को सुधारने के लिए भविष्य में जल वितरण व्यवस्था तथा सीवरेज व्यवस्था का कार्य जल शक्ति विभाग की देखरेख में किया जाएगा।


उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने और प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए सभी को इस दिशा में मिलजुल कर काम करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 10 में सीसीटीवी कैमरा स्थापित होने से नशे के कारोबारी पर अंकुश लगेगा तथा साथ में सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 में हुए विकासात्मक कार्यों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ईशा पराशर सूद, कर्नल संजय शांडिल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन मेहता, संजीव ठाकुर, युवा कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अजु गौतम, शोभित बहल, अंकुश सूद नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक