सोलन में रमेश कुमार शर्मा ने खण्ड विकास अधिकारी का सम्भाला कार्यभार
विकास खण्ड कार्यालय सोलन में रमेश कुमार शर्मा ने खण्ड विकास अधिकारी का कार्यभार सम्भाल लिए है । खण्ड विकास अधिकारी सोलन ने कार्यभार सम्भालने उपरांत खण्ड विकास कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ बैठक ली । सरकार द्वारा चली जा रही सभी विकासनात्मक योजनाओं जिसमे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम(मनरेगा), प्रधान मन्त्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमन्त्री श्रम धन मान सम्मान योजना, NRLM राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन (NRLM), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), 14वां वितायोग व विभिन्न मद शामिल है बारे समीक्षा बैठकली | सभी कर्मचारियों को यह निर्देश दिए गए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी विकासनात्मक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए व जो भी लाभार्थी विकास खण्ड में अपनी समस्य को लेकर आता है, इसका तुरंत समाधान करें। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही प्रत्येक पंचायत का भ्रमण करेंगे तथा पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों बारे पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे ।
खण्ड विकास अधिकारी
विकास खण्ड सोलन


