सोलन में महिलाओं के डबल मर्डर केस मे पुलिस ने किए 2 लोग गिरफ्तार
हिमाचल में कालका-शिमला हाईवे के किनारे गठरियों में लाशों को बांध कर फैंकने वालों के गिरेवान तक खाकी पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चंडीगढ़ के आसपास से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जल्द ही गठरियों में मिली महिलाओं की लाशों के राज से पर्दा हट जाएगा। शुरुजाती जांच में ये डबल ब्लाइंड मर्डर प्रतीत हुआ, लेकिन खाकी भी मुस्तैद थी। सबसे बड़ी चुनौती लाशों की शिनाख्त की हुई। दो दिन पुलिस को शिनाख्त में ही लग गए। हर कोई यही समझ रहा था कि अगर शिनाख्त में सफलता नहीं मिली तो ये डबल मर्डर भी हमेशा के लिए फाइलों में ही दफन हो जाएगा।
मरने वाली 27 वर्षीय निशा देवी मूलतः ऊना जिला की रहने वाली थी जबकि 31 वर्षीय गीता का ताल्लुक पंजाब के बठिंडा से था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साफ हो गया था कि गला घोंट कर हत्या की गई है। अब पुलिस के सामने गुनहगारों को दबोचने का चैलेंज था।