सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस
सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नधूमधाम से मनाया प्रेम कुमार धूमल का 82 व जन्मदिवस –
आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के 82 वें जन्मदिवस मनाया और जिसमें इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता श्री बुद्ध राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में फल वितरण व मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोहित भारद्वाज ने कहा प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अपने कार्यों की छाप छोड़ी है जिससे उन्हें पूरा देश जानता है और हिमाचल प्रदेश के हर जनमानस के दिल में वह राज करते हैं।
राजा नहीं किसान है धूमल हिमाचल की शान है इसी तरह के नारों के साथ उन्हें हमेशा पुकारा जाता था सड़को वाले मुख्यमंत्री के नाम से उन्होने अपनी छाप छोड़ी है प्रदेश का हर वर्ग उन्हें हमेशा याद करता है और हम उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हैं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उनको आज उनके जन्म दिवस की बधाई देते हैं इस मौके पर रोहित भारद्वाज ने बताया की जन नायक के नाम से जाने जाने वाले प्रेम कुमार धूमल की लोकप्रियता आज भी वैसी ही है जैसे पूर्व समय में थी ।काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे भाजपा वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रत्याशी कुमारी शीला सोलन जिले के महामंत्री भरत साहनी सोलन ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा जी महामंत्री विजय ठाकुर ,अरुण मेहता , सनी ,कार्तिक ठाकुर, विनीत शर्मा, मनोज, विशाल वेश , विशाल , अनिल कुमार, वेदांत, हिमांशु ठाकुर