Third Eye Today News

सोलन में धूमधाम से मनाया गया अनुराग ठाकुर का जन्मदिवस : रोहित भारद्वाज

Spread the love

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज सोलन स्थित परमाणु के अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष  रोहित भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कसौली अध्यक्ष लक्ष्मी अत्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। रोहित भारद्वाज ने बताया कि फल वितरण के दौरान मरीजों का कुशलक्षेम पूछा गया और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा भाजपा के संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है, और युवाओं को हमेशा इसी दिशा में प्रेरित रहना चाहिए।

इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने  अनुराग ठाकुर जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की, तथा उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश के निरंतर विकास की कामना व्यक्त की।

फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता विक्रम शर्मा, नीरज शर्मा, रणजीत ठाकुर, शिवम शर्मा, सूरज ठाकुर, रूबल शर्मा, अजय ठाकुर, निर्मल ठाकुर, कुणाल शर्मा, अम्रितेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक