सोलन में कोरोना से दो 2 लोगों की मौत
सोलन में कोरोना के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोलन 55 वर्षीय कंडाघाट निवासी कई दिन से बीमार चला हुआ था और 14 सितंबर से छुट्टी पर चला हुआ था। कल ही उसने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वो पॉजिटिव निकला। जिसके बाद उसे एमएमयू अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन आज उसकी वहां पर मौत हो गई। जबकि दूसरे मामले में नालागढ़ के 62 वर्षीय की भी कोरोना के चलते मौत ही गई। वो फेंफड़ों के बीमारी से भी ग्रस्त था। वह भी एमएमयू में भर्ती था। मृतक 15 दिनों से वहां पर भर्ती था लेकिन आज उसका भी निधन हो गया।