सोलन: धागा फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की गई जान, छः झुलसे
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक धागा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि छः अन्य घायल हुए हैं। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र छोटका गांव व डाकघर देवगढ़ झारखंड के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। जानकारी के अनुसार, बद्दी के साईं रोड की यह घटना है बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम चल रहा था। एक शिफ्ट फैक्ट्री में मजदूर यहां काम कर रहे थे। वहीं, आग लगने के बाद तुरंत बाद ज्यादातर मजदूर तो फैक्ट्री से बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन, कुछ मजदूर फंस गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की मशीनरी जलकर राख हो गई। हालाँकि आग किन करने से लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। डीएसपी अजय सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

