सोलन के नालागढ़ में आज कोरोना से दूसरी मौत
हिमाचल में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से सोलन के नालागढ़ में एक और मौत हो गई। जिसमें कांगड़ा के 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। व्यक्ति नालागढ़ में एक कंपनी में काम करता था। व्यक्ति को छाती में दर्द होने के कारण अस्पताल लाया गया था लेकिन उसके बाद जब हालात खराब होने लगी तो इन्हें सीएचसी नालागढ़ लाया गया। जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। देर रात नालागढ़ की एक 75 वर्षीय महिला ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ा था। जिला मंडी में अभी तक की सर्वाधिक छह मौतें हो चुकी है जबकि कांगड़ा में पांच, हमीरपुर व सोलन में चार-चार, चंबा में तीन शिमला में दो और सिरमौर में एक मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। इसी महीने मरने वालों का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है।



