सेवानिवृत्त कर्मचारी ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ
जिला बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सुमाड़ी में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 64 वर्षीय दलीप सिंह पुत्र डनडू राम के रूप में हुई है। दलीप 2016 में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से चालक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इसके बाद से दलीप घर पर ही रह रहा था।


