सुरेश चंदेल की तबीयत अब ठीक, सफल रहा ऑपरेशन

पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती सुरेश चंदेल की तबीयत अब ठीक है। अल्सर फटने के कारण कल रात ही बिलासपुर में उचित ईलाज ना मिलने के कारण उनके परिजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए थे। जहां आज सुबह 9 बजे से ही उनका अल्सर का ऑपरेशन हुआ और अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। उनके पुत्र देवेश चंदेल ने बताया कि अब वो पूरी तरह स्वस्थ है और धीरे-धीरे उनके स्वास्थय में सुधार हो रहा है। उन्होने बताया कि शायद 2 दिन के बाद उनके पिता को डिस्चार्ज कर दिया जाए। देवेश चंदेल ने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध है किया कि सभी घर में रहें, प्रार्थना और भगवान के आशीर्वाद से वह जल्द ही घर लौटेंगे।






