सुबाथू धर्मपुर मार्ग पर अपर नयानगर में चट्टान खिसकने से लाखों का नुकसान
सुबाथू धर्मपुर मार्ग पर अपर नयानगर में चट्टान खिसकने से सड़क किनारे बनी लाखों की संपत्ति पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। घटना करीब पौने आठ बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पूर्व सैनिक महेष का घर व दुकान पूरी तरह से अपनी जर्जर हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि अचानक चट्टान गिरने से उनके घर के दो लेंटर में छेद हो गया ओर घर का पूरा सामान चट्टान के नीचे दब गया है। उन्होंने बताया कि घटना में परिवार के एक युवक को चोटे आई है। जिसे सुबाथू में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

चट्टान गिरने से सुबाथू धर्मपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए मार्ग भी अवरुद्ध रहा। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही सुबाथू पुलिस व लोनिवि ने मौके पर पहुँच कर यातायात व्यवस्था को संभला। चौकी प्रभारी परमेष कुमार ने बताया कि घटना में एक घर को नुकसान पहुॅचा। वही एक युवक को चोटे भी आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चट्टान गिरने के बाद पहाड़ी पर अभी भी खत्तरा मंडरा रहा है। बीडीसी सदस्य सुनील ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी प्रषासन को दे दी है। इस बारे नायब तहसीलदार सलीम मोहम्मद ने बताया कि चोटिल युवक को पांच हजार फौरी राहत दी गई है। वही घर के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही सरकार से पीड़ित परिवार को राहत राशि दिलाई जाएगी। मौके पर पहुॅचे पूर्व प्रधान प्रेमचंद ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय विधायक रामकुमार को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विधायक फंड से भी पीड़ित परिवार को राहत दिलाई जाएगी।

