सुबाथू छावनी में वार्ड नंबर 3 व 5 महिलाओं के लिए आरक्षित

सोलन। सुबाथू छावनी चुनावों के लिए वार्ड नंबर 3 ओर 5 महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुका है। सोमवार को छावनी बोर्ड बैठक के दौरान छावनी अध्यक्ष ब्रिगेड़ियर एच.एस. संधू ने वार्ड नंबर 2, 3 ओर 5 में दो वार्डो की पर्ची निकालकर महिलाओं के लिए दो वार्ड आरक्षित किए है। बोर्ड बैठक से पहले पाषर्दो ने ब्रिगेड़ियर एच .एस संधू को शादी की सालगिरा की बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भेट किया। जिसके बाद ब्रिगेड़ियर एच.एस. संधू की अध्यक्षता में हुई इस बोर्ड बैठक के दौरान सुबाथू में तीन मकानों के इंतकाल के साथ विभिन्न विकास कार्यो पर भी सहमति बनाई गई है। इस मौके पर सीईओ दिवांशु ने कहा की बैठक के दौरान दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। उन्होंने कहा की छावनी में बेतरतीब पार्किंग पर भी लगाम कसी जाएगी। इस मौके पर सभी पाषर्दो सहित स्थानीय लोगों ने भी बोर्ड बैठक में भाग लिया।



