शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 33 साल के तेजवीर पुत्र राम आसरा गांव सती वाला (नाहन) को देहरादून हाईवे पर हरियाणा के वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तेज वीर की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक रुखड़ी के समीप तेज रफ़्तार ऑल्टो कार ने व्यक्ति को टक्कर के बाद बोनट पर उठा दिया।