सीईओ सुबाथू व पार्षदों के बीच हुई बहस की शिकायत पहुंची दिल्ली

छावनी परिषद् सुबाथु की बोर्ड बैठक में सीईओ सुबाथू व पाषर्द के बीच हुई बहस ने नया मोड़ ले लिया है। इस पूरी घटना के बाद छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गर्ग ने सीईओ के पक्ष में आकर पत्र के माध्यम से रक्षा संपदा दिल्ली को पाषर्दो के खिलाफ बोर्ड बैठक में गैरकानूनी कार्य करवाने का आरोप लगाया है। जबकि इससे पहले छावनी उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सीईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वाईस मैसेज वायरल कर चुके है। पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गर्ग ने मिड़िया को बयान जारी करते हुए कहा की सुबाथू छावनी बोर्ड बैठक में बीते दिनों कई मकान संबंधित मामलों में लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा की सीईओ दिवांशु चौधरी छावनी नियमानुसार जनहित कार्य करना चाहते है। लेकिन इसके बावजूद भी अपने गैरकानूनी कार्य पूरे न होने के कारण सीईओ व पाषर्द के बीच हुआ हंगामा छावनी के बासिंदों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा की वाईस मैसेज फैलाकर सीईओ पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियादी है। पिछली बोर्ड बैठक में छावनी कार्यालय व सीईओ रेजिडेंस के लिए पास हुए बजट के अनुसार ही खरीददारी की गई है। लेकिन अपना निजी स्वार्थ पूरा न होने पर सीईओ व छावनी परिषद् पर सवाल उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा की हैरत है कि डीजीडीई दिल्ली में कई पाषर्दो की बोर्ड सदस्यता भंग करने का प्रस्ताव पिछले लंबे अरसे से लंबित पड़ा है। उन्होंने रक्षा सपंदा दिल्ली को पत्र लिखकर इन सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई की मांग भी की है।



