Third Eye Today News

सिलेंडर रिपेयर करते समय आग लगने से झुलस गया व्यक्ति, हादसे के सात दिन बाद पीजीआइ में मौत

Spread the love

सिलेंडर की रिपेयर करते समय झुलसे व्यक्ति ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।

अम्बोटा गांव में सात अप्रैल को एक घर मे सिलेंडर की रिपेयर करते समय इसके आग पकडऩे से झुलसे दो व्यक्तियों में से एक ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। दोनों को हादसे के बाद गगरेट सिविल अस्पताल और उसके बाद ऊना ले जाया गया। ऊना में बर्निंग वार्ड न होने के कारण इन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। रविन्द्र कुमार पुत्र मनी राम निवासी संघनेई ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। रविंद्र कुमार  47 वर्ष का था और गैस एजेंसी में बतौर हेल्पर तैनात था। स्थानीय पंचायत अम्बोटा के बलराम सिंह के घर वह सिलेंडर में रिसाव चेक करने गया था। इस दौरान आग पकडऩे से सिलेंडर फट गया। इसमें ये दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे।

रविन्द्र कुमार स्थानीय गैस एजेंसी में सिलेंडर वाली गाड़ी के साथ डिलवरी मैन का काम करता था। पहचान होने के कारण बलराम ङ्क्षसह ने एजेंसी में फोन न करके रविंद्र कुमार को सिलेंडर ठीक करने के लिए कहा और ये दुर्घटना घट गई। इस मामले की पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक