सिद्धू को पटियाला जेल से हॉस्पिटल ले जाया गया

Spread the love

Navjot Singh Sidhu News

 पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल से हॉस्पिटल ले जाया गया है| मिल रही जानकारी के अनुसार, पटियाला पुलिस सिद्धू को कड़ी सुरक्षा के बीच राजिंदरा हॉस्पिटल ले गई है| सिद्धू वैसे ठीक हैं, उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल लाया गया है|

सिद्धू पहले से ही कुछ बीमारियों से पीड़ित चल रहे हैं| उनकी दवाई चल रही है| उन्हें कुछ चीजों से परहेज बताया गया है| हाल ही में खबर आई थी कि सिद्धू जेल में खाना नहीं खा रहे हैं| बताया गया था कि सिद्धू खराब सेहत की बात कहते हुए जेल का खाना खाने से इंकार कर रहे हैं क्योंकि वह अपनी बीमारियों के चलते विशेष डाइट लेते हैं| हालांकि, सिद्धू जेल स्टाफ के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं|

बतादें कि, नवजोत सिंह सिद्धू 20 मई से पटियाला जेल में बंद हैं| सिद्धू ने करीब 34 साल पुराने एक रोडरेज केस में सुप्रीम कोर्ट से एक साल की सजा मिलने के बाद खुद को पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया था| जिसके बाद उन्हें पटियाला जेल में लाकर बंद कर दिया गया| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धू को पटियाला जेल में बैरक नंबर 10 में रखा गया है|

हालांकि, सिद्धू अभी खुद को सरेंडर नहीं करना चाहते थे| सिद्धू की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी कि उन्हें सरेंडर करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू की इस याचिका को ठुकरा दिया| जिसके बाद सिद्धू के पास सरेंडर करने के अलावा और कोई रास्ता ही नहीं बचा| अगर सिद्धू खुद से सरेंडर करते तो फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती|

 सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है| सिद्धू को जेल में काम करना होगा| यह काम कोई कठोर भी हो सकता है| फिलहाल, VIP जिंदगी जीने वाले ‘गुरु’ सजा के सारे दिन जेल में कैसे काटेंगे वो तो अब वही जानें| सिद्धू स्वतंत्र रहने और स्वतंत्र बोलने वाले व्यक्ति रहे हैं| ऐसे में जेल की बंदिश में उनका ‘घुटना’ शायद लाजमी हो सकता है|

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक