Third Eye Today News

सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में बिना देरी किए पहले ही दिन से शुरू हो पढ़ाई, निर्देश जारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सर्दियों की छुट्टियों वाले स्कूलों के लिए शैक्षणिक कामकाज को लेकर मंगलवार को सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय के अनुसार यह जरूरी है कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद 12 फरवरी को फिर से खुलने वाले सभी स्कूलों में पहले ही दिन से बिना किसी देरी के पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए। किसी भी तरह से समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय का पूरा फायदा मिले, टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस तुरंत शुरू होना चाहिए।इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए, उप शिक्षा निदेशकों कार्यालय के अधिकारी, कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रिंसिपल और संबंधित ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिस फरवरी के महीने में स्कूलों का दौरा करेंगे। वे यह सत्यापित करेंगे कि स्कूल पूरी तरह से काम कर रहे हैं और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसलिए, सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिया जाता है कि वे इन निर्देशों को सभी संबंधित लोगों तक पहुंचाएं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक