समूह की महिलाओं ने नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक

ग्राम पंचायत बसाल में नशा निवारण पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें समूह की 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत सभी को नशे के दुष्प्रभाव के बताया गया।


इसके बाद महिलों ने रैली निकाली और लोगों को शराब, तंबाकू, चरस, चिट्टा व अफीम जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की और इसके दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान देवेन्द्र कश्यप, उप-प्रधान किरण किशोर, वार्ड मेम्बर शिखा शर्मा, सचिव तेजराम शर्मा, सिलाई अध्यापिका सोनिका ठाकुर, कमलजीत और महिला मण्डल की महिलाएं मौजूद रही।

